आरोपी लड़की के पिता और मुजफ्फरनगर के अपने घर से पुलिस के साथ निकलती आरोपी मोनिका
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात बीजेपी सांसद केसी पटेल से जुड़े हनीट्रैप मामले में नया मोड़ सामने आया हैं। अब कथित तौर पर हनीट्रैप के जाल में फंसाने वाली आरोपी महिला के पिता और भाई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे पहले केसी पटेल ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को झूठा बताया।
BJP MP KC Patel honey trap case: Delhi Police have taken father and younger brother of the accused woman into custody
— ANI (@ANI_news) May 5, 2017
उन्होंने कहा कि मुझे कानून पर पूरा विश्वास है, मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। दरअसल, केसी पटेल के हनीट्रैप से जुड़े होने के बाद दिल्ली में एक गैंग का पर्दाफाश हुआ। बताया जा रहा है कि ये गैंग सांसदों और बड़े लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गैंग की सरगना एक हाई प्रोफाइल महिला है जो पूरे प्लान के तहत नेता और बाकी लोगों को फंसाती थी।
ये भी पढ़ें: बड़े-बड़े नेताओं के संपर्क में रहने वाली इस महिला के खुलासे ने मचा दी है सत्ता के गलियारों में खलबली
केसी पटेल का आरोप है कि महिला ने उन्हें बेहोश करके उनकी आपत्तिजनक हालत में तस्वीरें ले लीं और उन्हें ब्लैकमेल करके 5 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। गिरफ्तार महिला ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
महिला व उसका गिरोह दर्जनों नेताओं व हाई प्रोफाइल कारोबारियों को अपना शिकार बना चुका है। यह ऐसा रैकेट है, जो ऐसे लोगों को ही अपना शिकार बनाता है। इस गिरोह में महिला के अलावा एक युवती समेत कुल पांच लोग हैं। ये मुजफ्फनगर के एक अपराधी के संपर्क में भी हैं।
पुलिस कर रही है दिल्ली, यूपी व उत्तराखंड में मामला दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने दिल्ली, यूपी व उत्तराखंड में कहां-कहां मामले दर्ज कराए हैं। दिल्ली पुलिस की सभी थाना पुलिस को इस बात के आदेश दिए गए है कि वह जांच कर बताए कि महिला ने उनके थाने में तो एक्सर्टोशन का मामला तो दर्ज नहीं कराया है।
नई दिल्ली रेंज के विशेष पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के थाने इस बात की जांच कर रहे हैं कि उनके थाने में तो महिला ने एक्सर्टोशन आदि का मामला तो दर्ज नहीं कराया।
इसके अलावा यूपी में इस बात की जांच की जा रही है कि वहां महिला ने एक्सर्टोशन के मामले दर्ज कराए हैं या नहीं। दिल्ली पुलिस ने मुजफ्फनगर, यूपी पुलिस से इस बाबत संपर्क साधा है।
विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि महिला के कुछ साथियों केनाम सामने आए है। इन साथियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। इन लोगों को पकडने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम महिला को लेकर मुजफ्फरनगर, यूपी गई है।
महिला का गिरोह एक एक्सर्टोशन रैकेट के तहत काम करता था
- फोटो : अमर उजाला
महिला का गिरोह एक एक्सर्टोशन रैकेट के तहत काम करता था। महिला ने एक नही दो नहीं बल्कि कई नेताओं की अश्लील सीडी बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठी है। महिला सांसद केसी पटेल की जो अश्लील सीडी बनाई है वह करीब पौने घंटे की है।
महिला के कुछ प्रॉपर्टी डीलिंग के बारे में पता लगा है। पुलिस को महिला की कुछ प्रॉपर्टी केपते मिले हैं। इनको पुलिस वेरीफाई कर रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बृहपतिवार को भी इंद्रिरापुरम, गाजियाबाद स्थित महिला के घर गई थी।
पुलिस ने यहां से काफी चीजें व कागजात बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस एक्सर्टोशन रैकेट का पूरी तरह पर्दाफाश करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। नई दिल्ली जिले के कई थानाध्यक्षों को देखरेख में टीमें बनाई गई हैं। हर टीम को जांच का अलग-अलग हिस्सा सौंपा गया है।
दिल्ली पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली है। पुलिस एक नंबर पर सबसे ज्यादा बात कर रही है। ये नंबर अजयपाल नाम के व्यक्ति का है। एक टीम को इस बात का जिम्मा दिया गया है कि अजयपाल कौन है। कहीं वह महिला के गिरोह का प्रमुख सदस्य तो नहीं है।