दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले गेस्ट शिक्षक उप राज्यपाल नजीब जंग के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें कई शिक्षकों को हाल ही में दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने निकाल दिया है। इसके विरोध में शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिक्षकों की मांग है कि उन शिक्षकों को तत्काल रूप से ना केवल नौकरी दी जाए बल्कि उन्हें स्थायी भी किया जाए। उनका कहना है कि जब तक उप राज्यपाल हमसे मुलाकात नहीं करेंगे हम उनके आवास से नहीं जाएंगे।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल की सरकार के समय भी दिल्ली के गेस्ट शिक्षक अपने नियमित होने के लिए कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। केजरीवाल की सरकार पर गेस्ट शिक्षकों के एसोसिएशन ने वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया था।
सरकार में बड़ी संख्या में शिक्षक मामूली वेतन पर काम करने के लिए मजबूर हैं और सरकार इनके लिए कुछ नहीं कर रही है।
ये शिक्षक केजरीवाल सरकार के खिलाफ सचिवालय के बाहर आकर प्रदर्शन करती रही थी। उनका कहना था कि सरकार बनने से पूर्व आम आदमी पार्टी ने वादा किया गया था कि शिक्षकों को पक्का किया जाएगा लेकिन सरकार बनने के बाद पार्टी इसे भूल गई।
अब जब केजरीवाल की सरकार नहीं है तो इन्होंने उप राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।