फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने फोन टैपिंग के बाद नोएडा से दबोचा

Thu, 16 May 2019 08:29 AM IST
शाहरुख खान राहुल कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने बुधवार को नोएडा में छापा मारकर रिश्वत ले रहे नोएडा के जीएसटी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर से देर रात तक पूछताछ की। 
विज्ञापन


आरोपी को बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, एक युवक ने बुधवार को सीबीआई टीम को सूचना दी कि वह ट्रक में सामान लेकर नोएडा होकर जा रहा था। 

इस दौरान उसे सेक्टर-15 में जीएसटी की टीम ने रोक कर उससे कागज मांगे। कागजात कम होने पर जीएसटी इंस्पेक्टर ने उससे 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में इंस्पेक्टर ने 30 हजार रुपये लेकर उसे सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। 
विज्ञापन


चालक ने इसकी जानकारी सीबीआई को दे दी। एजेंसी ने इंस्पेक्टर का फोन टैपिंग पर लगा दिया। चालक शाम 6 बजे 30 हजार रुपये लेकर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने आरोपी को रुपयों सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें