नई दिल्ली। डीएसए ए डिवीजन लीग के ग्रुप स्टेज मुकाबले में ग्रोइंग स्टार स्पोर्ट्स क्लब ने पश्चिम हीरोज एफसी को 4-0 से करारी शिकस्त दी। ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में ग्रोइंग स्टार ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दाग दिए। मैच के 47वें मिनट में भुमेश कुमार ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 57वें मिनट में सुशील ने शानदार मूव के साथ दूसरा गोल किया। 60वें मिनट में विपुल सिंह ने तीसरा गोल दागकर मैच पर पूरी पकड़ बना ली। अंत में 74वें मिनट में जयीश जुनेजा ने चौथा गोल कर जीत पक्की कर दी। संवाद