पीड़ित सरोज ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अपने घर के बाहर मेन गेट के पास बैठी थीं। तभी अचानक कई बंदरों ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे गिर गईं।
उन्होंने बताया कि बंदरों ने एक हाथ व दोनों पैरों में करीब पांच जगहों पर काट जख्मी कर दिया है। शोर सुनकर मौके पर आए लोगों ने इन बंदरों को भगाया। स्थानीय आरडब्ल्यूए के प्रधान विनोद बंसल ने कहा कि इससे पहले भी बंदरों ने कई लोगों पर हमला किया है। इसकी शिकायत लगातार एमसीडी के नरेला जोन स्थित वन विभाग के अधिकारियों से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।