फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बंदरों का आतंक: 80 साल की बुजुर्ग पर किया हमला, लाठी-डंडे लेकर भागे लोग; महिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 Mar 2024 07:45 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के नरेला में एक बार फिर बंदरों का आतंक देखने को मिला। बंदरों के झुंड ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला स्थित नई बस्ती में बीते शुक्रवार को अपने घर के बाहर बैठी 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से बंदरों को भगाया। इसके बाद पीड़िता को पास के ही राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के कुछ घंटे बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। 

विज्ञापन

पीड़ित सरोज ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अपने घर के बाहर मेन गेट के पास बैठी थीं। तभी अचानक कई बंदरों ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे गिर गईं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बंदरों ने एक हाथ व दोनों पैरों में करीब पांच जगहों पर काट जख्मी कर दिया है। शोर सुनकर मौके पर आए लोगों ने इन बंदरों को भगाया। स्थानीय आरडब्ल्यूए के प्रधान विनोद बंसल ने कहा कि इससे पहले भी बंदरों ने कई लोगों पर हमला किया है। इसकी शिकायत लगातार एमसीडी के नरेला जोन स्थित वन विभाग के अधिकारियों से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें