दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुरुषोत्तम वर्मा की रिपोर्ट
पंचशील आउटर रिंग रोड:
सोमवार, दोपहर 2.30 बजे। तीन ट्रैफिककर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। साथ में एएसआई जेडो भी थे। इन पुलिसकर्मियों से उनको मिलने वाली
सुविधाओं के बारे में पूछा तो वे हंसने लगे। कहने लगे कि कभी- कभी मास्क मिल जाता है। वह भी 15 दिन में। पीने का पानी नहीं मिलता। न छाता
मिलता है और न ही छाया। बैठने के लिए जगह भी नहीं मिलती। सुबह आठ से रात आठ बजे तक ड्यूटी करते हैं। यहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने बताया
कि कुछ देर छाया में सुस्ताने को मौका मिल जाए वहीं काफी है।