फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में रची रह गई मेंहदी, आंसुओं से धुला काजल: घर से निकला दूल्हा वापस न आया, राह ताकते लड़की की पथराई आंखें

Sat, 18 Feb 2023 10:29 AM IST
आकाश दुबे विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

सुबह करीब 11 बजे दूल्हा घर से शादी के तैयार होने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब एक बजे तक दुल्हन पक्ष भी बुलंदशहर आ पहुंचा। उनके साथ उनके रिश्तेदार व परिचित भी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक दूल्हा शादी से चंद घंटे पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। अलीगढ़ निवासी दुल्हन पक्ष अपने रिश्तेदारों व सगे संबंधियों के साथ बुलंदशहर आ पहुंचा। दूल्हे के लापता होने की खबर सुन दुल्हन पक्ष परेशान है। हालांकि, प्रकरण में दुल्हन पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच देर शाम समझौता हो गया।

विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी एक युवती का विवाह बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को नगर के एक मैरिज होम में शादी होनी थी। वधू पक्ष की ओर से वर पक्ष को शादी के लिए सभी इंतजाम का खर्चा दे दिया गया था। वर पक्ष की ओर से नगर का एक मैरिज होम शादी के लिए तय किया गया था। शुक्रवार को शादी के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

सुबह करीब 11 बजे दूल्हा घर से शादी के तैयार होने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब एक बजे तक दुल्हन पक्ष भी बुलंदशहर आ पहुंचा। उनके साथ उनके रिश्तेदार व परिचित भी थे। शाम तक दूल्हे का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि, परिजनों को उम्मीद थी कि दूल्हा जल्द ही वापस आ जाएगा।

लेकिन, देर शाम 6 बजे तक भी दूल्हे का कोई सुराग न लगने पर शादी समारोह को निरस्त कर दिया गया। चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत हुई और देर रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

लौटते रहे दोनों पक्ष के लोग
शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर व वधू पक्ष के लोग शाम 6 बजे से ही होटल पहुंचने लगे थे। लेकिन, होटल पहुंचने पर होटल कर्मियों द्वारा शादी रद्द होने की जानकारी मिलने पर वह लौटते नजर आए।
विज्ञापन

दूल्हे के लापता होने वाले प्रकरण की जानकारी मिली है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -श्लोक कुमार सिंह एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें