फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के भाषण के बाद किराना स्टोरों पर जुटी लोगों की भीड़, देशहित में स्वीकार किया फैसला

Tue, 24 Mar 2020 10:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोना से देश की चल रही जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम राष्ट्र संबोधन में लोगों से 21 दिन के लिए घरों में रहने की अपील की तो लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। वहीं, भाषण के तुरंत बाद लोग किराना स्टोरों की ओर दौड़ पड़े। यही कारण था कॉलोनियों से लेकर बाजारों के किराना स्टोर पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। ऐसे में कई दुकानदारों की अच्छी खासी चांदी भी हुई।
विज्ञापन


सुबह से ही लोगों को मोदी के संबोधन का इंतजार था। यही कारण था कि कई लोग शाम पौने आठ बजे से ही मोदी का भाषण सुनने के लिए टीवी के सामने बैठ गए थे। ऐसे में जिस समय मोदी का भाषण शुरू हुआ सभी लोगों ने परिवार समेत पूरा भाषण सुना, लेकिन भाषण सुनने के बाद सकपकाए लोगों ने किराना स्टोर का रुख किया। 

लोगों ने थोक में आटा, दाल, चावल, तेल व मसाले समेत अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की। कई दुकानों पर सामान खत्म होने तक की नौबत आ गई। हालांकि, कई लोगों ने कहा कि देश से कोरोना की जंग में सभी मोदी के साथ हैं।  ऐसे में सभी लोग 21 दिनों के लिए अपने घरों में रहकर कोरोना को हराकर दिखाएंगे। 
विज्ञापन


फोन कर रिश्तेदारों को दी जानकारी
जैसे ही प्रधानमंत्री का राष्ट्र के प्रति संबोधन खत्म हुआ वैसे ही लोगों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर संपूर्ण देश के लॉकडाउन के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों ने रिश्तेदारों से राशन खरीदने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें