फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो स्थापना दिवस में सुशील कुमार को किया गया सम्मानित

Wed, 29 Jan 2014 04:00 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का अखाड़ा बनेगा। यह घोषणा चेयरमैन रमा रमण ने मंगलवार को ग्रेनो के स्थापना दिवस पर स्टेडियम में आयोजित दंगल में की।
विज्ञापन


रमा रमण ने कहा कि इंडोर स्टेडियम में सभी सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय स्तर का अखाड़ा बनवाया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के पहलवान यहां पर अभ्यास कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कर सकें। चेयरमैन ने यह भी घोषणा की कि अब हर साल स्थापना दिवस समारोह में दंगल का आयोजन किया जाएगा। ताकि यह प्राचीन विधा जीवित रहे।

पहलवानों ने दिखाया दमखम
ग्रेनो स्थापना दिवस के अवसर पर स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने कुश्तियां लड़ीं। दंगल में महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दंगल में अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार भी पहुंचे। इस अवसर पर चेयरमैन ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार का स्वागत किया और सम्मान स्वरूप उन्हें क्षेत्र की ओर से दो लाख रुपये भेंट किए।

सुशील ने भीड़ में जाकर युवाओं से हाथ मिलाए और बुजुर्गों के पांव छूए। सुशील कुमार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही।

इसके पश्चात रमा रमण ने स्टेडियम में ही ग्राम प्रधानों से क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव मांगे। ज्यादातर प्रधानों ने आबादी नियमावली जल्दी पास कराने की मांग की।

वहीं कासना में महिला कॉलेज खोलने की भी मांग की गई। चेयरमैन ने कहा कि वे प्राधिकरण में हर गांव का एक रजिस्टर रखवाएंगे। जिसमें यह दर्ज होगा कि वहां के लोगों ने क्या समस्या रखी, क्या मांग है और उस पर क्या कार्रवाई हुई। इसकी हर दो-तीन माह में समीक्षा भी की जाएगी। ताकि शिकायतें कागजों में ही सिमट कर न रह जाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें