फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: सेवन एवेन्यू सोसायटी में 12वीं मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Sat, 21 Mar 2026 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

हादसा बच्चे के खेलते समय हुआ। सूचना पर पहुंची बिसरख कोट लाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 की सेवन एवेन्यू सोसायटी में शुक्रवार शाम को 12वीं मंजिल से गिरने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा बच्चे के खेलते समय हुआ। सूचना पर पहुंची बिसरख कोट लाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसर  लाइफ हॉस्पिटल गौड़ सिटी-1 से  बिसरख कोतवाली पर एक मेमो प्राप्त हुआ। जिसमें बताया गया कि एक बच्चा मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक बच्चे की पहचान सागनिक पॉल (3) निवासी फ्लैट नंबर सेवन एवेन्यू सोसायटी गौड़ सिटी-1 के रूप में हुई है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने फ्लैट की 12वीं मंजिल की बालकनी में कुर्सी खेल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। घटना के वक्त बच्चे की मां उसे छोड़कर दुसरे बच्चे को ट्यूशन से लेने गई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत घायल बच्चे को नजदीकी लाइफ हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरने से बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है 

घटना से सोसायटी में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निवासियों ने मांग की है कि सोसायटी में बालकनी सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए जाएं। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें