मां-बाप चाहे अमीर हों या गरीब लेकिन उनका एक ही सपना होता कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर उनका नाम रोशन करें। लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा पिता है जिसने एडमिशन के लिए पैसे मांगने पर अपने बच्चे की ही चमड़ी उधेड़ कर रख दी।
गौरतलब है कि सोमवार को एक बेटे ने अपने पिता से एडमिशन के लिए रुपये मांगे तो उसके पिता ने उसकी लाठी-डंडों से खूब पिटाई की। जानकारी के अनुसार किसी विवाद के चलते इस छात्र के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं।
छात्र पिता से अलग माता के पास रहता है। छात्र का दावा है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल भी खेल चुका है। छात्र ने पूरे वाकये के बाद पिता, चाचा और चचेरे भाइयों पर पुलिस में केस दर्ज कराया है।