फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से आसमान हुआ काला

Sat, 16 Nov 2019 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के दादरी के बील अकबरपुर के पास आबादी में बने एक कबाड़ी के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं के गुबार ने पूरे आसमान को ढक लिया।

विज्ञापन


आग लग जाने की वजह से पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग गोदाम के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन टूटने से लगी थी। दमकल के 6 वाहन करीब दो घंटे से आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं।

भीषण आग होने के कारण काबू पाने में समय लग रहा है। आशंका है कि अभी आग बुझाने में एक घंटे से अधिक समय लग सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें