फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, सिपाही द्वारा चौकी में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला

Tue, 20 Feb 2018 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
police cartoon
विज्ञापन

डीआईजी लवकुमार ने पांच निरीक्षक, उपनिरीक्षक व थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। ग्रेटर नोएडा प्रभारी को लाइन हाजिर कर उनकी जगह निरीक्षक रामभवन सिंह की तैनाती की गई है। उपनिरीक्षक शाहवेज खान को ईकोटेक-1 थाना प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


कुलेसरा पुलिस चौकी में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद डीआईजी लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। सबसे पहले दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी सिपाही को जेल भेजने के बाद बर्खास्त किया गया था।

इसके बाद कुलेसरा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया। अब कुलेसरा चौकी के थाना ईकोटेक-3 प्रभारी केके राणा को हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया गया।

वहीं, ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी राजेश शर्मा को भी क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। क्राइम ब्रांच से निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय को फेज-2 प्रभारी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के प्रभारी रहे राजेश शर्मा ने दो दिन पहले ही अपहरण व फिरौती के मामले का पांच घंटे में खुलासा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद उनका लाइन हाजिर किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बताया गया है कि लापरवाही के चलते ही उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें