फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में व्यापारी का कत्ल, लूट के बाद हत्या की आशंका

Tue, 07 Jan 2020 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक गौरव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम से गौड़ सिटी लौटने के दौरान लापता हुए व्यापारी गौरव चंदेल का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। गौरतलब है कि गौरव एक माह पहले खरीदी गई कार से गौड़ सिटी लौट रहे थे।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गौरव का मोबाइल रात में ही स्विच ऑफ हो गया था। इसके बाद परिजनों ने रात में ही बिसरख कोतवाली में सूचना दे दी थी।

गौरव चंदेल के परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। उनका शव गौर चौक से पहले जो क्रिकेट ग्राउंड पड़ता है वहां से बरामद किया गया है। परिवार ने देर रात ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार का कहना है कि पुलिस ने रात में ही कार्रवाई की होती तो गौरव आज जिंदा होता।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिफ्थ एवेन्यू में रहने वाले गौरव आई ब्लॉक में रहते थे। बीती रात वह अपनी कार से गुरुग्राम स्थित दफ्तर से घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी घरवालों से भी बात हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि वह जल्द घर पहुंच जाएंगे लेकिन वह कभी नहीं लौटे।

गौरव का शव पृथला चौक और हिंडन पुल के बीच मिला, जहां न उनकी कार थी और न ही मोबाइल और लैपटॉप बैग ही था। गौरव का शव मिलने पर परिजनों ने 102 नंबर पर कॉल किया और यथार्थ अस्पताल फोन कर एंबुलेंस बुलाई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें