सुरजपुर के कोर्ट परिसर से बुधवार को दो गाड़ियों से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बरादम किए गए हथियारों में राइफल के साथ अन्य हथियार शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपी, भाजपा नेता शिवकुमार ने हत्या के मामले में सुनवाई में कोर्ट आए थे। मामले में यूपी पुलिस के दरोगा और सिपाही पर भी है केस दर्ज है। बता दें कि सुंदर भाटी गैंग ने ही भाजपा नेता की हत्या कराई थी।
प्राथमिक जाच में पता चला है कि गाड़िया आरोपी पक्ष की हैl पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामल में चार गाड़ियां और तीन राइफल बरामद की हैं। बरामद की गई गाडियों में तीन स्कॉर्पियो और एक फॉर्चूनर शामिल है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पेशी पर हथियार लाने के मामले में वकील, जिला जज को शिकायत देंगे।