फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसे में मृतक चालक की हुई शिनाख्त

Tue, 11 Jul 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
accident in greater noida expressway
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो दिन पहले हादसे में इको वैन चालक की मौत मामले में पुलिस ने लैम्बॉर्गिनी कार और उसके चालक का पता लगा लिया है। ये कार दिल्ली की एक कंपनी के नाम से पंजीकृत है। हादसे के वक्त इसे कंपनी का चालक ग्रेटर नोएडा डेल्टा तीन निवासी वैभव सिंह चला रहा था। 
विज्ञापन


थाना एक्सप्रेसवे पुलिस अब कार मालिक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा रेस के दौरान हुआ था या तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की वजह से।

पुलिस के अनुसार, रविवार को एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने लैम्बॉर्गिनी कार में टक्कर मारी थी। इससे लैम्बॉर्गिनी अनियंत्रित होकर ईको कार से टकरा गई थी। इससे ईको कार एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर पलट गई थी। हादसे में ईको कार चालक मंडावली दिल्ली निवासी अशद अहमद की मौके पर ही मौत हो गई थी। लैम्बॉर्गिनी कार की नंबर के आधार पर पहचान कर ली गई है। 
विज्ञापन


ये कार मथुरा रोड दिल्ली स्थित इटालिका मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पंजीकृत है। लैम्बॉर्गिनी के मालिक को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल, एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से भी गलती स्विफ्ट कार चालक की दिख रही है। उसी ने लैम्बॉर्गिनी में टक्कर मारी थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर ईको कार से टकराई थी।

घोड़े की रेस कराने वालों की तलाश जारी
रविवार को ही एक्सप्रेसवे पर घोड़ों की रेस कराने का भी मामला सामने आया था। दो घोड़े सेक्टर-128 के पास से एक्सप्रेस-वे पर चढ़े थे। एक घोड़ा कुछ दूर बाद एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गया था। दूसरा घोड़ा काफी दूर तक दौड़ते हुए गया था। उसके साथ सात-आठ बाइक सवार भी थे। पुलिस दो बाइक नंबर के आधार पर दिल्ली के पतों पर गई थी, लेकिन सत्यापन नहीं हो सका। 

मंगलवार को भी नोएडा पुलिस एक बाइक नंबर के आधार पर तुगलक रोड दिल्ली पहुंची, लेकिन यहां भी पते का सत्यापन नहीं हो सका। पुलिस अभी एक बाइक नंबर और एक ऑटो नंबर के आधार पर उनका भी सत्यापन कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि रेस में शामिल होने वाले घुड़सवार एक्सप्रेसवे किनारे के किसी गांव के ही हैं। मंगलवार को भी थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने कई गांवों में घोड़े को तलाशने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें