फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन  को लगी गोली, 5 गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 10:56 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के एनटीपीसी रोड पर सोमवार देर शाम वाहनों की जांच के दौरान पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर कैंटर गाड़ी, चार तमंचाे और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर अंबुजा कंपनी के वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान कैंटर सवार गांव-रिसाल धारन, सिकंदराबाद निवासी फैजान, गांव-सराय धारी, बुलंदशहर निवासी रिहान, मामन चौकी, बुलंदशहर निवासी फुरकान, सिकंदराबाद निवासी सुशील कुमार और नूर मोहम्मद को रोका गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से फैजान, रिहान और फुरकान घायल हो गए। वहीं भाग रहे सुशील और नूर मोहम्मद को पुलिस ने दबोच लिया। दादरी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि घायल बदमाशों पर अलग अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें