फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: लालबत्ती लगी थार में पिस्टल लहराता ड्राइवर, बगल में बैठा इंस्पेक्टर की वर्दी में शख्स

Tue, 27 Sep 2022 03:15 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें अंकित और आकाश नाम के युवक हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में गाड़ी में पुलिस की वर्दी में बैठा शख्स और बंदूक के साथ ड्राइव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज कल लोग इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। रील बनाने का खुमार लोगों पर इस कदर हावी है कि लोग कई बार जान जोखिम में डालकर भी रील बनाते हैं। सबमे फेसम होने की होड़ मची है।

विज्ञापन


रील बनाने के चक्कर में कानून भी तोड़ना पड़े तो तोड़ देंगे। इसी तरह का एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है जिसमें लालबत्ती लगी थार गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स पिस्टल लहरा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 



वीडियो ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो में अंकित और आकाश नाम के युवक हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स के बगल में इंस्पेक्टर की वर्दी में एक शख्स भी बैठा दिख रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स किस तरह खुलेआम पिस्टल लहरा रहा है। थार गाड़ी में बनाई गई वीडियो रील जमकर वायरल हो रही है । पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें