युवती ने थाने जाने पर पुलिसकर्मी पर अमानवीय व्यवहार का आरोप भी लगाया था। डीसीपी वृंदा शुक्ला ने मामला संज्ञान में आने पर पीड़िता से वार्ता की और उसे सुरक्षा व समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को जानकारी दी थी कि युवती ने गांव के ही युवक से विवाह किया है।
डीसीपी के कहने पर दोनों पक्षों को बुलाया गया तो युवक ने युवती के साथ रहने से इंकार कर दिया। इस पर युवती की सुरक्षा और उसके भरण पोषण को लेकर सवाल उठे। इस पर दोनों के परिवारों ने लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद युवती और युवक संबंध विच्छेद करने पर रजामंद हो गए और उन्होंने लिखित समझौता भी किया।
कोर्ट तय करेगा गुजारा भत्ताः डीसीपी
शिकायत संज्ञान में आते ही युवती से संपर्क कर लिया गया था। रविवार को ही उससे वार्ता कर सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था। सोमवार को दोनों के परिजन को बुलाकर वाता कराई गई। युवक ने युवती के साथ रहने से इनकार किया। इस पर युवती भी उससे अलग रहने को तैयार हो गई। परिजन ने लिखित में सुरक्षा और भरण पोषण का भरोसा दिया है। भरण पोषण की राशि कोर्ट के निर्णय के हिसाब से तय होगी।- वृंदा शुक्ला, डीसीपी महिला सुरक्षा