फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः चेरी काउंटी सोसायटी में पीतल के फ्लावर पॉट से हमला कर दंपती की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 04 Nov 2020 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 की चेरी काउंटी सोसायटी निवासी विनय गुप्ता (57 वर्ष) और पत्नी नेहा गुप्ता का शव बुधवार को उनके फ्लैट में मिला। सुबह जब उनके पुत्र कुश फ्लैट पर पहुंचे तो दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर संयुक्त सीपी लव कुमार, डीसीपी हरीश चन्द्र व अन्य पुलिसकर्मी तफ्तीश के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि दंपती दो माह पहले ही सेक्टर-122 से यहां शिफ्ट हुए थे। इनका चेरी काउंटी में प्राइस मार्ट है। यहां 20 कर्मी कार्य करते हैं।

मंगलवार रात करीब 11.30 बजे इनका बेटा कुश इन्हें घर पर छोड़कर गया था। जिसके बाद ही यह वारदात हुई। दोनों के सिर पर पीतल के फ्लावर पॉट से हमला कर मारा गया है। जांच में सामने आया है कि महिला खाना बना रही थी तभी यह वारदात हुई।
विज्ञापन


विनय गुप्ता मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले थे। पिछले 25 वर्षों से गाजियाबाद के रामप्रस्थ में रहे थे। यहां से निगम पार्षद का चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें