फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का गढ़ बना ग्रेटर नोएडा, लोगों में खौफ

Fri, 01 Jan 2016 06:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने तीन लूट की वारदात अंजाम दीं। अलग-अलग लुटेरों के गिरोह ने शिक्षक से 20 हजार रुपये और कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड से उसकी राइफल लूट ली। वहीं, लुटेरों ने दिव्यांग (अशक्त, प्रधानमंत्री ने मन की बात में की थी अपील) को निशाना बनाया। लुटेरे दिव्यांग से मारपीट कर उसका तिपहिया स्कूटर लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात-1
शिक्षक को बंधकर बनाकर लूटा
ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस निवासी व नोएडा के एक स्कूल में शिक्षक सुधीर बुधवार को नोएडा से एक कैब में घर आ रहे थे। गलगोटिया कॉलेज के समीप कैब से उतरते ही स्विफ्ट डिजायर कार में सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। विरोध करने पर उनके साथ छीनाझपटी और मारपीट की गई। बदमाशों ने उन्हें कई घंटे तक बंधक बनाए रखा और एटीएम व क्रेडिट कार्ड छीन लिया। इसके बाद मारपीट करके एटीएम का पासवर्ड पूछा और 20 हजार रुपये निकाल लिए। रायन स्कूल गोलचक्कर के पास सुधीर को कार से बाहर फेंककर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने एक अन्य युवक को भी कार में बंधक बना रखा था।

वारदात-2
गार्ड को टक्कर मारकर राइफल ले गए
मूलरूप से मैनपुरी निवासी बृजेश नॉलेज पार्क के आईटीएस कॉलेज में सुरक्षा गार्ड है। बुधवार रात नाइट ड्यूटी के लिए वह साइकिल से कॉलेज जा रहा था। नॉलेज पार्क गोल चक्कर के समीप एक स्कॉर्पियो कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने उससे मारपीट की राइफल छीनकर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन


वारदात-3
पुलिस की वर्दी में दिव्यांग को बनाया निशाना
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से थोड़ी दूरी पर दिव्यांग को बदमाशों ने निशाना बनाया। वह तुगलपुर मार्केट की ओर जा रहा था। कैलाश अस्पताल की ओर से पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने उससे मारपीट कर तिपहिया वाहन छीन लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस घटना के बारे में जानकारी होने से इंकार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मामला चोरी में दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। दिव्यांग से हुई लूट की जानकारी नहीं है। वहीं, शिक्षक की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें