उसने अब तक न तो प्रोजेक्ट पूरे किए और न ही प्राधिकरण का बकाया करीब 9 करोड़ रुपये जमा किए। इसी तरह शुभा इंफोटेक को भी 2007 में ही 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन आवंटी ने न तो प्राधिकरण का 4.25 करोड़ रुपये बकाया जमा किया और न ही अब तक प्रोजेक्ट पूरे किए। ऐसे करीब 16 आवंटी और हैं, जिनको नोटिस जारी किया गया है। अगर तय समय में भुगतान न किया और प्रोजेक्ट नहीं लगाए तो इन सभी का आवंटन निरस्त किया जाएगा।
30 बीपीओ पर भी लटकी तलवार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बकाया पैसा जमा न करने और प्रोजेक्ट न लगाने के कारण 30 बीपीओ कंपनियों कंपनियों का आवंटन निरस्त होने का खतरा है। प्राधिकरण ने आखिरी नोटिस जारी की है। अगर दो सप्ताह में कोई संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो इन सभी का आवंटन निरस्त किया जाएगा।
इन सभी को 2014 में जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन ये किस्त नहीं जमा कर रहे। अभी तक रजिस्ट्री भी नहीं हुई है। बता दें कि कुल 42 बीपीओ थे, जिनमें से 12 ने 31 जुलाई से पहले रजिस्ट्री करा ली, लेकिन 30 अब भी प्राधिकरण से संपर्क नहीं कर रहे।