फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननद के तानों से परेशान दो सगी मामियों ने रची खौफनाक साजिश, मासूम की हत्या कर संदूक में छिपाया

Mon, 05 Oct 2020 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
हत्यारोपी मामियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में मायके आई महिला के तीन साल के मासूम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मासूम की हत्या में मृतक की दो सगी मामियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महिला सगी बहनें भी हैं। पुलिस ने बताया है कि आखिर दोनों ने क्यों ऐसा किया....

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दोनों ने ननद के तानों से नाराज होकर मासूम की हत्या कर शव संदूक में छिपा दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया तकिया और कंबल भी बरामद किया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि सेवाराम की बेटी सपना अपने मायके खेड़ी भनौता गांव आई थी।

गत मंगलवार को उसका 3 साल का मासूम बेटा घर के सामने से अचानक लापता हो गया था। बुधवार सुबह तीन वर्षीय बेटे भव्यांश का शव उसके मामा के घर में रखे संदूक में मिला था। शव मिलने के बाद से ही पुलिस को करीबी पर हत्या का शक हो गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि सांस रुकने से बच्चे की मौत हुई है।  पुलिस जांच में पता चला कि मासूम को आखिरी बार उसकी मामी के साथ देखा गया था इससे पुलिस का शक उसकी मामी पर गहरा गया। पुलिस को यह भी पता चला कि  सपना का कई बार अपने भाइयों की पत्नी से घर के काम आदि को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन

विवाद के दौरान सपना भाइयों की पत्नी रिंकी व पिंकी को जमकर ताने देती थी। तानों से क्षुब्ध होकर रिंकी और पिंकी ने ननद सपना को दुख पहुंचाने के लिए अपने सगे भांजे की हत्या कर दी। दोनों महिलाओं ने तकिए से दम घोंटकर मासूम की हत्या की और शव संदूक में रखकर कंबल से ढंक दिया।

पुलिस ने बताया कि रिंकी व पिंकी के अलावा उसकी एक और बड़ी बहन है तीनों सगी बहनों की शादी सपना के तीन सगे भाइयों से हुई है। शादी के बाद से ही सपना का अपने भाइयों की पत्नियों से छोटी मोटी बात पर विवाद होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें