फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मर्सिडीज पर सवार होकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2020 09:31 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट और बीटा-2 थानाक्षेत्र में मर्सिडीज में सवार होकर दो बिल्डरों से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी दनकौर के दादूपुर निवासी अमर सिंह उर्फ अवध को बीटा-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर बिल्डरों से रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मर्सिडीज और पिस्टल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी निर्माणाधीन साइट पर सरिया आदि की लूट-चोरी करने वाले गिरोह में शामिल है। 

आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में भी रंगदारी मांगने का केस दर्ज है। ग्रेटर नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बीटा-2 थाने में बिल्डर ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


आरोपी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक बिल्डर से भी 15 लाख की रंगदारी मांगी थी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय की टीम ने शनिवार को आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार किया। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी रंगदारी नहीं देने पर ब्याज समेत वसूली की धमकी देता था। मर्सिडीज और पिस्टल का इस्तेमाल रंगदारी वसूलने में करता था। आरोपी ने पीड़ितों को कॉल कर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है, फिलहाल दादूपुर में रह रहा था। उसके खिलाफ कुल छह केस दर्ज हैं और पिस्टल का लाइसेंस हरिद्वार उत्तराखंड का बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें