फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वडनगर से वाराणसी जा रही बाइक सेवा यात्रा का तावडू में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर गुजरात के वडनगर से वाराणसी जा रही बाइक सेवा यात्रा सोमवार को नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में पहुंची। राजस्थान से जिले में प्रवेश करने पर यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।खोरी कलां गांव में पुलिस चौकी के पास सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर ने यात्रा में शामिल सदस्यों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद तावडू बाईपास, बावला चौक, विजय चौक, तावडू-पटौदी चौक और पढेनी गांव में भी लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। बावला चौक पर भाजपा ओबीसी जिला मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान जिला महामंत्री एवं यात्रा संयोजक मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें