फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी और छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप महिला थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाने के काटते रहे चक्कर, डीएसपी के निर्देश पर हुई एफआईआर
विज्ञापन

तावड़ू। उपमंडल के मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित छात्रा के साथ अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा है। आरोप है कि एक युवक द्वारा काफी दिनों से स्कूल आते-जाते उसे परेशान किया जा रहा था और मोबाइल में खींचे गए फोटो वायरल करने की धमकी देकर डराया-धमकाया जा रहा था। यह भी आरोप है कि आठ सितंबर की रात करीब 11:30 बजे आरोपी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आया और छात्रा को ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की और उसे बदनाम करने तथा मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से वे लगातार महिला थाना और मोहम्मदपुर अहीर थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज नहीं किया। फिर डीएसपी के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु लोहान का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें