फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में अच्छे नंबरों पर मिलेगी अब्दुल कलाम छात्रवृत्ति

Fri, 20 Nov 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित ग्रेंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल इस सत्र से मेधावी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड नाम छात्रवृत्ति शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस स्कूल में निशुल्क शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे। करीब 40 से 45 छात्रवृत्ति देने की योजना बनाई गई है। इसको प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। छात्रवृत्ति दो साल तक मिलेगी।

शुक्रवार को नीलम-बाटा रोड स्थित एक निजी होटल  में प्रेसवार्ता में स्कूल के निदेशक सुरेश चंद ने बताया कि यह छात्रवृत्ति समाज के सभी वर्गों के छात्रों के लिए है, जो इस समय 10वीं की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक व शिक्षाविद् डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद रखना है। साथ ही गरीब प्रतिभावान छात्रों का निजी स्कूलों में पढ़ने का सपना भी साकार हो सकेगा।

छात्रवृत्ति के लिए 28 नवंबर को एक प्रवेश परीक्षा रखी गई है। विद्यार्थी 26 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इस परीक्षा में कक्षा दसवीं में पढ़ रहे छात्र ही भाग ले सकेंगे।

इसमें 10 से 8 सीजीपीए लाने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सुरेश चंद ने बताया कि छात्रवृत्ति दसवीं में समैटिव असेसमेंट के आधार पर दी जाएगी। इसमें 9.5 से 10.0 सीजीपीए प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें