फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीपीएस ने चोरों तक पहुंचाया, मेरठ से चोरी की क्रेटा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-तिलक नगर इलाके की घटना, कार में रखें एप्पल एयरपॉड जीपीएस लोकेशन बनी अहम सुराग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले को कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुंडई क्रेटा व उसमें रखा बैग बरामद किया गया, जिसमें एप्पल एयरपॉड समेत अन्य निजी सामान था। चोरी के बाद कार में रखे एयरपॉड की लाइव जीपीएस लोकेशन पुलिस के लिए अहम सुराग बनी और इसी आधार पर टीम मेरठ तक पहुंच गई।
डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, 23 अगस्त को न्यू महावीर नगर से हुंडई क्रेटा चोरी की ई-एफआईआर दर्ज हुई। कार में रखे बैग में लैपटॉप, घड़ियां व अन्य सामान था। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि एप्पल एयरपॉड की लोकेशन लगातार मिल रही है, जो मेरठ की ओर जा रही थी। हेड कांस्टेबल राजू व सेवा सिंह ने शिकायतकर्ता के साथ मेरठ जाकर लाइव लोकेशन के आधार पर कार को रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार में सवार दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। उनकी पहचान संभल निवासी और वर्तमान में बाटला हाउस में रहने वाले यासिर उर्फ शिकारी (42) तथा मेरठ निवासी इंतजार उर्फ जावेद (47) के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी की हुंडई क्रेटा और बैग बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और रिकॉर्ड की जांच में दोनों आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं। यासिर के खिलाफ 11 और इंतजार के खिलाफ आठ मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें वाहन चोरी, चोरी की संपत्ति रखने और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें