फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निर्भया के अपराधी की मदद उसे लाइसेंस देने जैसा'

Thu, 17 Dec 2015 09:17 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भया गैंगरेप के तीन साल पूरे होने पर निर्भया के माता पिता ने नाबालिग दोषी की रिहाई और सरकार की ओर से उसे मिल रही मदद पर अफसोस जताया है।
विज्ञापन


निर्भया के पिता ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'हम चाहते हैं कि उसे (नाबालिग दोषी) को वैसे ही सजा मिले जैसे बाकी चारों अपराधियों को मिली है।'

निर्भया के पिता ने दोषी को सरकार की ओर से दस हजार रुपए और सिलाई मशीन दिए जाने के सवाल पर कहा कि ये अपराध करने वाले को लाइसेंस देने की तरह है।
विज्ञापन

'नाबालिग दोषी का दिमाग शैतानी'

वहीं भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी ने भी नाबालिग दोषी की रिहाई को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग दोषी शैतानी विचारों वाला है।

अभिनेत्री के मुताबिक इस नाबालिग दोषी को भी वयस्क मानते हुए अपराधी के समान ही सजा दी जानी चाहिए। तभी निर्भया के आत्मा को शांति मिलेगी और उसके माता पिता को भी अच्छा लगेगा।

गौरतलब है कि निर्भया के माता-पिता नाबालिग दोषी की रिहाई का शुरू से ही विरोध करते रहे हैं। उन्होंने इसके लिए मानवाधिकार आयोग का दरवाजा भी खटखटाया था। जिसके बाद दिल्ली और केंद्र सरकार से नाबालिग दोषी की रिहाई पर रिपोर्ट मांगी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें