फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा के बाद प्रिंसिपलों को मिली राहत, बोले- स्पष्ट हुई स्थिति

Wed, 23 Dec 2020 08:28 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के स्कूल के प्रिंसिपलों का मानना है कि फरवरी 2021 तक सीबीएसई बोर्ड परीक्षाए नहीं आयोजित करने को लेकर सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद उनके लिए कुछ स्पष्टता आई है। उनका कहना है कि अब हमारे पास उसी के अनुसार छात्रों को तैयार करने का समय है।

विज्ञापन


मालूम हो कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी थी कि फरवरी 2021 तक सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी।

आम तौर पर सीबीएसई बोर्ड की प्रयोगिक परीक्षाएं जनवरी में शुरू होती हैं और थ्योरी परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर मार्च में खत्म होती हैं। शालीमार बाग स्थित मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल अल्का कपूर ने कहा कि बोर्ड से मिली ताजा जानकारी के अनुसार परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी, और छात्रों के अपने स्कूल उनके परीक्षा केंद्र नहीं होंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने यह बी बताया कि परीक्षाएं उसी तरीके से आयोजित की जाएंगी जैसे पहले होती थीं। सिलेबस में कोई कटौती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं बच्चों को यह भी सलाह दूंगी कि वे अपनी प्रैक्टिकल फाइलों को तैयार करना शुरू करें क्योंकि बोर्ड जल्द ही प्रैक्टिकल परीक्षा लेने की योजना बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें