संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देजर जिला नूंह का दौरा करेंगे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल हरियाणा कल 30 अप्रैल को सायं के समय जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करेंगे तथा जिला में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों आदि की समीक्षा करेंगे। इसके बाद अगले दिन एक मई को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह-2 तथा फिरोजपुर नमक स्थित राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के साथ सीधा संवाद करेंगे।