फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास के सहयोगियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Tue, 02 Aug 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फरीदाबाद रेडक्रास सोसायटी के साथ मिलकर काम करने वाले विभिन्न लोगों एवं पदाधिकारियों को राज्यपाल अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। यह सम्मान वर्ष 2008-09 से 2013-14 तक में काम करने वालों को प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डीआर शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्यपाल प्रो. कप्तान सिहं सोलंकी द्वारा जिला के लिये सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त चन्द्रशेखर को सोविनियर भेंट करके सम्मानित करेंगे। इस कड़ी में सोसायटी के डी आर शर्मा को दो गोल्ड मेडल व सोविनियर प्रदान किया जायेगा।

इसके अलावा  सम्मानित होने वाली सहयोगी समाज सेवी संस्थाओं, स्कूलों एवं व्यक्तियों में एस्कार्टस कंपनी, मानव रचना यूनिवर्सिटी, केएल मेहता महिला कॉलेज, एश्लॅन कॉलेज, राजकीय बाल तथा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड, एन एच 5, समाज सेवी राज कुमार अग्रवाल, दिनेश रघुवंशी, डॉ. सतीश आहुजा, संदीप गोयल, संजय गोयल, डॉ. एम पी सिहं, रविन्द्र मनचंदा, डी सी कुमैडी एवं सरोज बाला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें