फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आठ शहीद जवानों के परिवारों को सरकार देगी एक-एक करोड़, CM बोले- भविष्य में भी हरसंभव मदद दी जाएगी

Wed, 25 Jan 2023 11:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवान दिनेश कुमार, जयंत जोशी, महावीर, राधेश्याम, प्रवीण कुमार, भरत सिंह, नरेश कुमार और पुनीत गुप्ता के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही अगर भविष्य में भी इनको कोई जरूरत होगी तो दिल्ली सरकार हमेशा उनके साथ है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजवीवाल सरकार ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दिल्ली के आठ जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी। ये शहीद जवान सेना, पुलिस, दमकल विभाग और होमगार्ड समेत अन्य विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवान दिनेश कुमार, जयंत जोशी, महावीर, राधेश्याम, प्रवीण कुमार, भरत सिंह, नरेश कुमार और पुनीत गुप्ता के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही अगर भविष्य में भी इनको कोई जरूरत होगी तो दिल्ली सरकार हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे देश में व्यवस्था बहुत खराब थी। जवानों के शहीद होने के बाद उनके परिवार को पूछने वाला कोई नहीं था। दिल्ली में सरकार बनने के बाद तय किया गया कि शहीदों के परिवारों की मदद की जाएगी। बीते 7-8 साल में कई शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ नायक, जिनके परिजनों को दी जाएगी सम्मान राशि


1- दिनेश कुमार
नांगलोई निवासी दिनेश कुमार सीआरपीएफ के 205 कोबरा बटालियन में बतौर इंस्पेक्टर काम करते थे। 2013 में एक आईडी विस्फोट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वे काफी लंबे समय तक अस्पताल में रहे और 2017 में उनका निधन हो गया।

2- जयंत जोशी
द्वारका निवासी कैप्टन जयंत जोशी सेना में को-पायलट थे और पठानकोट के पास उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्हें पठानकोट के आर्मी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

3- महावीर
दिल्ली पुलिस में बतौर एसआई महावीर जी सरस्वती गार्डन में रहते थे। मेहता चौक पॉइंट पर ड्यूटी के दौरान वे एक वाहन की चपेट में आ गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

4- प्रवीण कुमार
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट में प्रवीण कुमार जी फायर ऑपरेटर थे। एक दिन डिस्पोजेबल प्लेट बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई। वे आग बुझाने के लिए वहां पर पहुंचे। फैक्ट्री का पिछले वाला पूरा हिस्सा अचानक गिर गया। प्रवीण कुमार उसकी चपेट में आ गए और शहीद हो गए।

5- राधेश्याम
रोहिणी निवासी राधेश्याम जी दिल्ली पुलिस के बुराड़ी ट्रैफिक सर्कल में बतौर एएसआई ड्यूटी पर थे। उन्होंने देखा कि एक वाहन ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहा है। उसको पकड़ने के चक्कर में वो दूसरे वाहन की चपेट में आ गए और उनका निधन हो गया।

6- भरत सिंह
नरेला निवासी दिल्ली होमगार्ड के जवान भरत सिंह जी 6 जनवरी 2021 की रात को आउटर रिंग रोड, मुकरबा चौक फ्लाईओवर पर नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके पर ही उनका निधन हो गया।

7- नरेश कुमार
वेस्ट विनोद नगर निवासी दिल्ली होमगार्ड के जवान नरेश कुमार जी लक्ष्मी नगर थाने में कार्यरत थे। पिकेट ड्यूटी के दौरान वो एक वाहन के शिकार हो गए। वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।

8- पुनीत गुप्ता
पांडव नगर निवासी पुनीत गुप्ता जी सिविल डिफेंस वालंटियर थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि ढांसा की तरफ से एक ट्रक आ रहा है। उन्होंने उस ट्रक को रोकने की कोशिश की। ट्रक रुकने के बजाय उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। मौके पर ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें