निजी स्कूलों पर सख्ती दिखाते हुए दिल्ली सरकार ने मैक्सफोर्ट स्कूल की पीतमपुरा व रोहिणी शाखा का टेकओवर कर लिया है। उपराज्यपाल से मिली स्वीकृति के बाद ही सरकार ने स्कूल के अधिग्रहण करने का आदेश जारी किया।
अब इस तरह से स्कूल का प्रबंधन और संचालन दिल्ली सरकार के हाथों में आ गया है। स्कूल में जो काम होगा वह शिक्षा निदेशालय के माध्यम से किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया।
उल्लेखनीय है कि दोनों शाखाओं को शिक्षा निदेशालय ने अप्रैल में दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट 1973 की धारा 20 के उपबंध(1) केतहत स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
शिक्षा निदेशक सौम्या गुप्ता की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपराज्पाल के सामने स्कूल प्रबंध समिति की ओर से दिए गए जवाब प्रस्तुत किए गए तो उन्होंने पाया कि स्कूल प्रबंध समिति अपने कर्तव्यों का पालन करने में लापरवाही कर रही है।