फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर आतंकी जाहिद को जम्मू से तिहाड़ भेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

Sat, 16 Feb 2019 06:21 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के एक दिन बाद ही जम्मू-कश्मीर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर लश्कर-ए-ताइबा के पाक आतंकी जाहिद फारूक को जम्मू जेल से तिहाड़ भेजने की अपील की है। सरकार का आरोप है कि वह भारतीय कैदियों को भड़का रहा है।  
विज्ञापन


जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एमआर शाह की पीठ याचिका पर विचार करने को तैयार हो गई है। पीठ ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।

फारूक को सुरक्षा बलों ने 19 मई 2016 को सीमा पर लगी बाड़ को पार करते गिरफ्तार किया था। राज्य सरकार ने याचिका में कहा कि खुफिया इनपुट्स से जानकारी मिली है कि लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जेल में बंद अन्य कैदियों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें