फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय, डीसी बोले-सोमवार तक पेंडिंग शिकायतों का करें निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने अपनाया सख्त रुख, समाधान शिविर,सीएम विंडो और जनसंवाद पोर्टल के काम सोमवार तक खत्म करें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
जिले में लंबित शिकायतों के जल्द निपटारे को लेकर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविर, सीएम विंडो और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खोले जाएं और सभी मामलों का समाधान सोमवार तक सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने विभाग के अनुसार लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में सभी अधिकारी इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की एटीआर एक्शन टेकन रिपोर्ट, निर्धारित प्रोफार्मा में विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर अपलोड की जाए। कोर्ट से संबंधित मामलों में अगली तारीख का उल्लेख करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, सभी विभाग अपने रिकॉर्ड का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों को दो या अधिक बार री-ओपन किया गया है, उनमें एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। उपायुक्त ने दोहराया कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और सभी विभाग इसे शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें