फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन धर्मांतरण के आरोपी बद्दो पर बड़ी कार्रवाई: शासन ने लगाई रासुका, 11 जून को मुंबई से हुआ था गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने बद्दो पर रासुका की कार्रवाई तेज कर तीन अगस्त को जिलाधिकारी से हस्ताक्षर कराकर अनुमोदन कराया था। वहीं, बद्दो और अब्दुल रहमान के खिलाफ कविनगर पुलिस ने तीन अगस्त को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
विज्ञापन
बद्दो को ले जाती पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये किशोरों का धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो के खिलाफ प्रशासन द्वारा की गई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई पर शासन ने मुहर लगा दी है। कविनगर पुलिस ने तीन अगस्त को रासुका की फाइल जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बद्दो मुंबई के मुंब्रा का रहने वाला है। कविनगर पुलिस ने 11 जून को बद्दो को मुंबई से गिरफ्तार किया था। मामले में बद्दो 21 जुलाई को जमानत अर्जी लगाई थी। इसके बाद ही पुलिस ने उस पर रासुका की कार्रवाई तेज कर तीन अगस्त को जिलाधिकारी से हस्ताक्षर कराकर अनुमोदन कराया था। वहीं, बद्दो और अब्दुल रहमान के खिलाफ कविनगर पुलिस ने तीन अगस्त को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि अब अगले निर्णय तक धर्मांतरण के आरोपी शाहनवाज और अब्दुल रहमान जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें