बद्दो मुंबई के मुंब्रा का रहने वाला है। कविनगर पुलिस ने 11 जून को बद्दो को मुंबई से गिरफ्तार किया था। मामले में बद्दो 21 जुलाई को जमानत अर्जी लगाई थी। इसके बाद ही पुलिस ने उस पर रासुका की कार्रवाई तेज कर तीन अगस्त को जिलाधिकारी से हस्ताक्षर कराकर अनुमोदन कराया था। वहीं, बद्दो और अब्दुल रहमान के खिलाफ कविनगर पुलिस ने तीन अगस्त को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि अब अगले निर्णय तक धर्मांतरण के आरोपी शाहनवाज और अब्दुल रहमान जेल में ही रहेंगे।