पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्व दिल्ली इलाके में लोक निर्माण विभाग ने सरकारी भवनों, प्रमुख सड़कों और विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों को एक आधुनिक और भव्य रूप देने के लिए बड़े पैमाने पर कार्ययोजना तैयार की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के इस हिस्से में प्रशासनिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान होने वाले आयोजनों के स्तर को और अधिक ऊंचा उठाना है। उत्सवों और आयोजनों के दौरान सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसमें लगभग 80 हजार डेकोरेटिव चेन लाइट, एलईडी फ्लड लाइट, उच्च कोटि की डिजिटल एलईडी वीडियो वॉल, उन्नत साउंड सिस्टम, टावर एसी और हाई-स्पीड वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। ब्यूरो