संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन नगर मार्केट में पर्याप्त शौचालय नहीं होने से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, लंबे समय तक दुकान पर रहने के दौरान शौचालय के लिए बाजार से बाहर जाना पड़ता है। इससे दुकान छोड़ने की समस्या होती है और कई बार ग्राहक भी असुविधा के कारण जल्दी लौट जाते हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी परेशानी होती है। व्यापारियों ने बाजार में पर्याप्त और साफ शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की है।