फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर बोले गोपाल, यह मसला किसी एजेंसी का नहीं, सीधे जिंदगी से जुड़ा है

Thu, 15 Oct 2020 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक्शन में दिल्ली सरकार... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के धूल प्रदूषण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने चांदनी चौक के निर्माणाधीन पुनर्विकास प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उनको निर्माण स्थल पर कमोवेश सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन होता दिखा। धूल को रोकने के लिए चार टैंकर पानी का छिड़काव कर रहे थे। इस पर पर्यावरण मंत्री ने संतुष्टिï जताई।

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण का मसला किसी एजेंसी का नहीं है, सीधे लोगों की जिंदगी से जुड़ा है। सबको मिलकर प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लडनी पड़ेगी। कोई यह कह कर अपनी जिम्मेदरी से नहीं बच सकता कि यह दूसरे विभाग का काम है।

गोपाल राय ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि चांदनी चौक में प्रदूषण रोकने के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है। इसी आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। हालांकि, मौके पर चीजें ठीक मिली। पानी का छिड़काव सही तरीके से होने से धूल नहीं उड़ रही थी।
विज्ञापन


गोपाल राय के मुताबिक, इस दौरान एक अन्य शिकायत मिली कि यहां पर रात में इलाके के लोग मलबा लाकर डाल देते हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यहां पर जो भी मलबा पड़ रहा है, उसको पीडब्ल्यूडी व एमसीडी के साथ मिलकर साफ करें। इसकी पहरेदारी कोई नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें