फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण: 33 लाख पौधे लगाने के लिए पांच जून से शहर में अभियान शुरू करेगी दिल्ली सरकार

Wed, 02 Jun 2021 02:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गोपाल राय ने ऑनलाइन एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘केंद्र सरकार ने पिछले साल हमें 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। हमने 32 लाख पौधे लगाए थे। इस बार, केंद्र ने हमें 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।’
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को बताया कि उनकी सरकार 33 लाख पौधे लगाने के लिए पांच जून से शहर में वृक्षारोपण अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन


गोपाल राय ने ऑनलाइन एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘केंद्र सरकार ने पिछले साल हमें 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। हमने 32 लाख पौधे लगाए थे। इस बार, केंद्र ने हमें 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।’ राय के अनुसार, दिल्ली सरकार के उद्यान-गृहों (नर्सरी) ने लोगों को 6.60 लाख पौधे मुफ्त दिए थे।
विज्ञापन


राय ने कहा, हमने पिछले साल औषधीय पौधे बांटने शुरू किए थे। इस साल भी, हम पांच जून से यह अभियान शुरू करेंगे। दिल्ली सरकार के उद्यान-गृहों से लोग मुफ्त में औषधीय पौधे ले सकते हैं, जिससे वैश्विक महामारी के दौरान उनको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें