फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही साबित हुए कयासः केजरीवाल कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री का इस्तीफा

Tue, 14 Jun 2016 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में अभी तक परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे गोपाल राय की पेशकश अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार करके परिवहन विभाग सत्येंद्र जैन को सौंप दिया है। गोपाल राय के पास अब विकास, सामान्य प्रशासन, रोजगार व श्रम विभाग की जिम्मेदारी बची है।
विज्ञापन


वहीं अभी तक स्वास्थ्य, ऊर्जा, गृह, उद्योग, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सत्येंद्र जैन के पास परिवहन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है। विभाग परिवर्तन के संबंध में दिल्ली सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

गोपाल राय ने दिल्ली में 17 साल पूर्व लगी गोली ऑपरेशन करवाकर निकलवाई थी। इसके बाद इलाज के लिए हैदराबाद गए थे। वहां से लौटने के बाद गोपाल राय ने केजरीवाल से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कुछ दिन के लिए मुक्ति मांगी थी।
विज्ञापन


तर्क है कि परिवहन विभाग महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसके लिए सुबह-शाम 4-4 घंटे अस्पतालों में इलाज के बाद समय नहीं मिल पाता। गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि मैंने परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी 4 महीने के लिए छोड़ी है। बाकी उसके बाद देखते हैं।

परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी सत्येंद्र जैन को दिए जाने से डीटीसी डिपो में मल्टीलेवल पार्किंग, पीपीपी मॉडल पर डिपो निर्माण, मेट्रो रेल फेज-4 को दिल्ली सरकार के हिसाब से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। ये काम पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग से जुड़े हुए हैं। दोनो विभाग जैन के पास ही है।

सिर्फ परिवहन विभाग हीं क्यों बदला : माकन 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि केजरीवाल सरकार में तीन मंत्री भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और अक्षमता के कारण बदले गए। ऐसे में केजरीवाल को भी मुख्यमंत्री बने रहने का हक नहीं है। भगवान करे गोपाल राय जल्द ठीक हों।

जब राय पांच मंत्रालय संभाल सकते हैं तो सिर्फ परिवहन विभाग ही क्यों बदला? राय का विभाग बदलने के पीछे दो कारण हो सकते हैं। पहला प्रीमियम बस सर्विस में नेतृत्व को कुछ गड़बड़ी दिखी, दूसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुरुस्त नहीं कर पाने को अक्षमता करार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें