फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल कांडा की बहन पर ठक-ठक गिरोह की नजर

Sat, 22 Nov 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा की बहन को बीते दिन ठक-ठक गिरोह का शिकार बन गई। महिला को बदमाशों ने गाड़ी के नीचे नोट गिरे होने का लालच दिया और जेवरात से भरा बैग पार कर दिया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की बहन सुमन अपने पति के साथ बृहस्पविार को गुड़गांव आई। दोपहर के समय गुरुद्वारा रोड पर पति गाड़ी खड़ी कर कुछ काम से चले गए।

जबकि, गोपाल कांडा की बहन गाड़ी में ही बैठी रही। तभी एक युवक पहुंचा और गाड़ी के शीशे पर ठक-ठक किया। शीशा नीचे करने पर अज्ञात ने गाड़ी के नीचे पचास-पचास के नोट गिरे होने की बात कही। महिला गाड़ी के नीचे देखने लगी तो दूसरी तरफ उसके दूसरे साथी ने गाड़ी में रखा बैग पार कर दिया।

उनके जाते ही ठगी का अंदेशा होने पर महिला ने तुरंत पति को फोन कर घटना की सूचना दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बैग में करीब दस लाख के जेवरात और 50 हजार रुपये होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए यूनिट भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस वारदात के तरीके से ठक-ठक गिरोह के सदस्यों का घटना में हाथ होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें