फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के पीएम बनते ही कांडा चलेंगे 'बड़ा' दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल कांडा का गेम प्लान तैयार है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ ही कांडा के नेतृत्व में हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) का प्रदेशभर में प्रचार अभियान छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी मुख्यालय की एमडीएलआर बिल्डिंग को वार रूम में तब्दील कर दिया गया है। इस योजना को अमली रूप देने में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों सहित करीब 50 लोगों की टीम लगी है।

इसकी अगुवाई राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक शख्स के जिम्मे है।

गानों से राजनीतिक उबाल का प्रयास

प्रदेश के विभिन्न वर्गों के हिसाब से छह गानों की एक सीडी तैयार की गई है। इसे बनाने में कांडा के बॉलीवुड मित्रों के अलावा प्रदेश के लोक गायकों का सहयोग लिया गया है।

प्रचार के लिए विशेष तौर से तैयार की गई गायक मंडली में इंडियन आइ‌डियल के उप विजेता मेवात के सलमान खान और उनके पिता भी शामिल हैं।

छह गानों की श्रृंखला में युवाओं को प्रभावित करने के लिए चर्चित कोलावरी डी की धुन पर एक चुनावी गाना तैयार किया गया है। जबकि सीरीज का एक गाना पार्टी का टाइटल सांग होगा।

भावनाएं उकेरने वाली प्रचार सामग्री

सीडी के अलावा पर्चे, होर्डिंग, अखबार और मीडिया में दी जाने वाली प्रचार सामग्री का ब्लू प्रिंट अभी से तैयार है।

इसके माध्यम से हरियाणा की बदहाली, वंशवाद और भ्रष्टाचार के बारे में बताकर लोगों को प्रभावित करने की योजना है। पार्टी नीतियां आम आदमी तक पहुंचाने के लिए दो लाख पर्चे छपवाए गए हैं।

विशेष तौर से प्रचार वाहन भी बनाए गए हैं, जो मेवात, पलवल, अंबाला और सिरसा से एक के बाद एक रवाना किए जाएंगे। इस पर लगे डीजे से हलोपा के गाने सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रचार के लिए आईटी लैब और कॉल सेंटर

गुड़गांव के ओल्ड ज्यूडीशियल कांप्लेक्स स्थित पार्टी मुख्यालय में युवा वोटरों को मुखातिब करने की खास व्यवस्था है। यहां आईटी एक्सपर्ट की टीम सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संपर्क में रहेगी।

चैट या कमेंट करने वालों को संतुष्ट करने और पार्टी से संबंधित सूचनाएं देने का भी यहां प्रबंध है। जबकि यहां बनाए गए कॉल सेंटर के जरिए लोगों को फोन कर पार्टी का सदस्य बनाने का काम चल रहा है।

वार रूम में संचार माध्यम के दूसरे उपायों को लेकर भी गतिविधियां जारी हैं। गोपाल कांडा ने बताया कि महीनेभर में तीन लाख लोग पार्टी सदस्य बन चुके हैं। इसमें मिस्ड कॉल योजना के तहत 80 हजार सदस्य बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें