फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगी मजदूरी तो मुंह पर कर दिया पेशाब

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर कोतवाली के छातंगा खुर्द गांव में एक मजदूर के साथ तीन लोगों ने न सिर्फ दबंगई दिखाई, बल्कि बेहद शर्मनाक हरकत कर डाली।
विज्ञापन


पहले तो मजदूर को बाइक से कुचलने का प्रयास किया और जब बच गया तो मारपीट करते हुए दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे ने पीड़ित के मुंह पर पेशाब कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक छातंगा खुर्द निवासी नेत्रपाल ने कोतवाली में तहरीर दी है कि वह नल लगाने और पुताई का काम करता है। उसने गांव के रतनलाल के घर पर नल लगाया था और पुताई भी की थी। इस काम के उसके तीन हजार रुपये बकाया थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह वह रुपये लेने रतनलाल के घर पहुंचा तो आरोप है कि उसने काम में खराबी बताते हुए उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। जिस पर दोनों में विवाद हो गया और गाली-गलौच भी हुई। इसके बाद वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन

मजदूर को बाइक से कुचलने का किया प्रयास

रविवार दोपहर को नेत्रपाल गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर जा रहा था कि रतनलाल का बेटा तेजपाल और नरेंद्र बाइक पर आए और पीड़ित को कुचलने का प्रयास किया। जब वह बच गया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और नीचे गिरा दिया।

उसी समय गांव का भोला भी दबंगों के साथ आ मिला और तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नरेंद्र और भोला ने नेत्रपाल के हाथ-पैर पकड़े और तेजपाल ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया।

साथ ही उसे धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को पूछताछ करने के लिए हिरासत में ले लिया है।

ऐसा एक मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। जिससे असलियत सामने आ जाए। डॉ. बृजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें