गीता कॉलोनी में बदमाशों ने कागज के कतरन को नोट बताकर एक बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक कांता कपूर सपरिवार गीता कालोनी इलाके में रहती है।
शुक्रवार सुबह कांता घर के पास स्थित दुकान से दवा लेने गई थी। रास्ते में उसे दो युवक मिले। दोनों ने उससे एटीएम बूथ के बारे में पूछा। उसके बाद दोनों युवक महिला के साथ चलने लगे। युवकों ने महिला को बताया कि उनके पास लाखों रुपये हैं जिसे लेकर वह अपने कंगन उन्हें सौंप दें।
उसके बाद युवकों ने उसे एक बंडल दिखाया। जिसमें एक पांच सौ का नोट दिख रहा था। कांता युवकों के झांसे में आकर बंडल ले लिया और कंगन उतारकर युवकों को दे दिया। थोड़ी देर बाद बंडल खोलने पर उसमें कागज का कतरन निकला।