पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-2 स्थित बाल भवन पब्लिक स्कूल में गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और डिजिटल क्रिएटर्स ने दौरा किया। इस दौरान अतिथियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आधुनिक तकनीक और एटीएल साथी एप के माध्यम से पढ़ाई को सरल एवं रोचक बनाने के प्रयासों से अवगत कराया गया। स्कूल के प्रिंसिपल विविध गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोग, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षिका नेहा गुप्ता ने ओम के नियम पर विशेष सत्र आयोजित किया। इसमें एटीएल साथी एप की मदद से पाठ योजना तैयार करने और कठिन वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरलता से समझाने का प्रदर्शन किया गया। ब्यूरो