फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप के फेर में फंस सकता है एडमिशन

Thu, 23 Jan 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में निजी स्कूलों के रवैये से अभिभावकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। स्कूलों के मनमाने नियमों से अभिभावकों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन


एक स्कूल पंजीकरण शुल्क के नाम पर अभिभावकों से 25 रुपये का ड्रॉफ्ट मांग रहा है। तो कहीं आधे-आधे घंटे में एक फॉर्म दिया जा रहा है तो कहीं गूगल मैप जांचकर फॉर्म भरने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:नर्सरी दाखिलाः बढ़ती जा रही है अभिभावकों की टेंशन

एक अभिभावक ने बताया कि पूसा रोड स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए 25 रुपये का पंजीकरण शुल्क चेक या डिमांड ड्रॉफ्ट से देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि स्कूल की ओर से यह विकल्प क्यों रखा गया है। जबकि एक ड्रॉफ्ट बनवाने के लिए उसे 25 से 30 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में अभिभावकों कहा गया कि परेशानी से बचने के लिए वह 25 रुपये पंजीकरण शुल्क के लिए पूरे पैसे खुले लेकर आएं।

यह भी पढ़ें:केजरीवाल राज में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं बच्चे

वहीं श्रेष्ठ विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अपने बच्चे के आवेदन करने के लिए जब ऑनलाइन आवेदन करने की सोची तो उन्हों आठ किलोमीटर मापने के लिए गूगल मैप का सहारा लेने के लिए कहा गया। जब उन्होंने अपनी कार से घर से स्कूल की दूरी मापी तो कम आई जबकि गूगल मैप से वह दूरी बढ़ गई।
विज्ञापन


ऐसे में वह कहते हैं कि पता नहीं स्कूल ने कैसे गूगल मैप का सहारा लिया है। इससे उनके जैसे कई अभिभावकों को झटका लग सकता है।

अभिभावकों की परेशानी केवल यही नहीं है बल्कि फॉर्म देने में भी देरी उनके लिए समस्या है। ज्यादातर स्कूलों में दिनभर अभिभावकों की लंबी लाइन लगी रही। पैरेंट्स का आरोप है कि एक ही विंडो से फॉर्म दिया जाता रहा जबकि ठंड व बरसात है। ऐसे में केवल आधे घंटे में दो से तीन पैरेंट्स को ही फॉर्म मिल पा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें